{"_id":"59aeb7b44f1c1b92078b46a4","slug":"11504622516-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इमरजेंसी में फ्री होगी ईसीजी-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इमरजेंसी में फ्री होगी ईसीजी-City
Updated Tue, 05 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर की पीडीएफ जरूर लगाएं
............................................
अब इमरजेंसी में फ्री होगी ईसीजी
- मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रखवाई मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बिल्डिंग में भर्ती मरीजों को अब नि:शुल्क में ईसीजी की सुविधा मिलेगी। कॉलेज प्रशासन ने एक ईसीजी मशीन इमरजेंसी में रखवा दी है। अभी तक ईसीजी के लिए मरीजों को वार्ड में जाना पड़ता था और 70 रुपये फीस देनी पड़ती थी।
गौरतलब है कि बीते शनिवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महोबा निवासी जानकी (38) की ईसीजी करने के बाद उससे 70 रुपये फीस मांगी गई थी। महिला के पास पैसे न होने पर जूनियर डॉक्टरों ने उसे यह कहते हुए भगा दिया कि पैसे नहीं हैं, तो इलाज क्या कराओगी। यह सूचना जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मिली तो उन्होंने फिर से मरीज को भर्ती कराया। इस घटना से सबक लेते हुए अब कॉलेज प्रशासन ने इमरजेंसी में एक ईसीजी मशीन रखवा दी गई है। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि इमरजेंसी में मरीजों की नि:शुल्क ईसीजी की जांच होगी।