फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1150 soldiers going on election duty traveled 200 kms hungry

Jhansi News: चुनाव ड्यूटी पर जा रहे 1150 जवानों ने भूखे रहकर किया 200 किमी का सफर

Mon, 20 Nov 2023 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
1150 soldiers going on election duty traveled 200 kms hungry
- बाद में आगरा में हो पाया खाने का इंतजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चुनाव ड्यूटी में लगे अर्द्ध सैनिक बलों के 1150 जवानों को 200 किमी का सफर भूखे रहकर तय करना पड़ा। दरअसल, मध्य प्रदेश से इलेक्शन स्पेशल ट्रेन में सवार होकर राजस्थान जा रहे इन जवानों को झांसी स्टेशन पर भोजन दिया जाना था, लेकिन ट्रेन साढ़े पांच घंटे की देरी से यहां पहुंची, जिससे इनके लिए सुबह तैयार कराया गया खाना खराब हो गया। इस पर जवान बगैर खाना खाए ही आगे बढ़ गए। गाड़ी के आगरा पहुंचने पर जवानों को खाना नसीब हो पाया।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वहां तैनात किए गए अर्द्ध सैनिक बलों को राजस्थान चुनाव के लिए भेजा जा रहा है। इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इलेक्शन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। मप्र के बैतूल से चलकर राजस्थान के दौसा जा रही इलेक्शन स्टेशन ट्रेन को सोमवार की सुबह 10.30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी स्टेशन पहुंचना था। इसके लिए पहले से ही आईआरसीटीसी को 1150 लोगों के लिए खाने का ऑर्डर दे दिया गया था। तय समय पर यहां खाना तैयार भी करा लिया गया था। लेकिन, ट्रेन साढ़े पांच घंटे की देरी से शाम चार बजे यहां पहुंची। ट्रेनें आने पर जवानों को खाने के पैकेट दिए गए, जिन्हें खोलते ही उनमें से दुर्गंध आने लगी। पैकेट में रखी दाल खराब हो गई थी। इस पर जवानों ने खाना खाने से हाथ खड़े कर दिए। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। लेकिन, आईआरसीटीसी उनके लिए दूसरे खाने का प्रबंध नहीं कर सकी। तकरीबन आधे घंटे रुकने के बाद गाड़ी आगे बढ़ गई। ट्रेन के आगरा पहुंचने पर वहां जवानों के लिए आईआरसीटीसी की ओर से खाने का इंतजाम किया गया। ऐसे में जवानों को झांसी से आगरा तक का 200 किमी का सफर भूखे रहकर ही पूरा करना पड़ा।
विज्ञापन


दूसरी ट्रेन समय पर पहुंची
झांसी। मध्य प्रदेश से राजस्थान जाते समय सोमवार को दो इलेक्शन स्पेशल ट्रेनों को झांसी पहुंचना था। दोनों ट्रेनों में सवार अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों को यहां भोजन उपलब्ध कराया जाना था। दूसरी ट्रेन सही समय पर दोपहर ढाई बजे यहां पहुंची। उसमें सवार जवानों को यहां भोजन उपलब्ध कराया गया। तब तक भोजन की गुणवत्ता ठीक थी। बताया गया कि जवानों को परोसे जाने वाले भोजन का इंतजाम रात से ही किया जाने लगा था। खाने के पैकेट में दाल, सब्जी, पूड़ी, अचार व केले शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed