फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जीआईसी का नाला-Dehat

जीआईसी का नाला-Dehat

Tue, 04 Jul 2017 06:55 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी का नाला-Dehat
फोटो
विज्ञापन

-----
बिल्डिंग ‘हेरीटेज लुक’, मैदान गंदगी से बुक
सब हेड: सफाई नहीं होने से चोक हुआ जीआईसी का नाला
क्रासर
जलभराव के कारण यहां खेल नहीं पा रहे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नाला चोक होने से इसका गंदा पानी बारिश की धार के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भर गया है। एक शताब्दी से ज्यादा पुरानी जीआईसी की बिल्डिंग को ‘हेरीटेज लुक’ देने के लिए सरकार 13 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है, लेकिन नाले की सफाई में लापरवाही कॉलेज को खूबसूरत बनाने के प्रयास पर भारी पड़ गई। स्थिति यह है कि जिस मैदान पर बच्चे खेला करते थे, उसमें गंदा पानी भरा है और अब भैंसें वहां जलक्रीड़ा कर रही हैं।
जीआईसी मैदान के बगल से नाला निकला है। सीपरी बाजार, मिशन कंपाउंड से होता हुआ यह नाला पठौरिया के नाले से जुड़ता है। इस नाले की एक साल पहले सफाई हुई थी। अब यह कई जगह गंदगी के कारण चोक हो गया है। नाले की ऊपरी दीवार ऊंची होेने और उसमें कई जगह छेद होने के कारण इसका पानी तो मैदान में आ रहा है, लेकिन यहां भरे बरसाती पानी की निकास नहीं हो पा रही है। जीआईसी के शिक्षकों ने बताया कि नाले का गंदा पानी हॉस्टल के पीछे भी आता है। कई बार जहरीले कीड़े भी आ जाते है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पीके मौर्य ने बताया कि यह समस्या पिछले कई दिनों से है और नगर निगम को इसकी जानकारी दे दी गई है। अब तक नाले की सफाई नहीं कराई गई है। मैदान से जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहरीले कीड़े आ रहे
मैदान के एक बडे़ हिस्से में जलभराव है। इससे जहरीले कीड़े भी आ रहे है। हम सभी लोगों को रोज स्कूल आना पड़ता है। आने-जाने में भी परेशानी होती है।
मानवेंद्र सिंह, छात्र

बहुत बदबू आती है
गंदगी के कारण बहुत बदबू आती है। जलभराव और सफाई के अभाव के चलते अधिकांश छात्र खेलने भी मैदान में नहीं जाते है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य हित में नाले की सफाई कराई जाए।
अश्विनी कुशवाहा, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed