{"_id":"5ce06a68bdec2207476e2cda","slug":"111558211176-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बढ़ाएंगे पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बढ़ाएंगे पौधारोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण में किसानों को मिलेगा अनुदान
झांसी। वन विभाग के पौधरोपण अभियान में अब सरकारी विभागों व स्कूल - कालेजों के साथ ही किसानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्हें खेत और मेड़ पर पौधा लगाने पर अब अनुदान मिलेगा। इससे वन्य क्षेत्र का विस्तार होगा। किसानों की आय भी दोगुनी होगी। वन विभाग की ओर से किसानों का चयन किया जा रहा है।
बरसात के सीजन में धरती को हरा भरा करने के लिए वन विभाग वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रहा है। झांसी मंडल में 67,70,305 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी सरकारी विभागों और स्कूल - कालेजों को लक्ष्य दे दिया गया है। पौध शाला और वन्य क्षेत्र को बढ़ावा मिले, अभियान के तहत शासन ने किसानों को भी अनुदान देने का फैसला किया है। एक पौधा लगाने पर उसे 35 रुपये प्राप्त होंगे, जो चार वर्ष के लिए रहेगा। इसमें पौधे की देखरेख भी करनी होगी। 35 रुपये में 14 रुपये गड्ढा खोदने पर, पौधा रोपण में 7 रुपये और देखरेख में उसे पहली सात 7 रुपये तथा दूसरी साल 7 रुपये दिए जाएंगे। यह अनुदान खेत की मेड़ पर लगाने में मिलेगा। इसके अलावा खेत में यह पौधे लगाने पर प्रति हेक्टेयर 14 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें कम से कम 500 पौधे लगाने और उनकी देख रेख करनी होगी। योजना के अंतर्गत जिले में एक लाख 26 हजार पौधे अनुदान पाने किसानों द्वारा लगाए जाने है। इनमें शीशम, सागौन, आंवला, सेमल आदि के पौधे होंगे। ताकि किसानों की आय भी बेहतर हो सके। डीएफओ डा. मनोज शुक्ला के अनुसार योजना के लिए किसानों का चयन हो रहा है।