फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Verification for scooties at BU starts today; UP residency mandatory.

Jhansi News: बीयू में स्कूटी के लिए आज से सत्यापन, यूपी निवासी होना जरूरी

Tue, 25 Aug 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 25 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Verification for scooties at BU starts today; UP residency mandatory.
झांसी। प्रदेश सरकार की स्कूटी योजना का लाभ अब बुंदेलखंड विवि परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों की 867 छात्राओं को मिलेगा। सोमवार से बीयू में कॉलेजों से मिले डाटा के अनुसार रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। मंगलवार से प्रशासनिक ब्लाक में वेरीफिकेशन (सत्यापन) किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार शिक्षा सत्र 2025-26 में स्नातक करने वाली पांच फीसदी छात्राओं को स्कूटी देगी। स्कूटी हर विवि और कॉलेज की टॉप पांच फीसदी छात्राओं को मिलेगी। इस योजना का लाभ उन छात्राओं को ही मिलेगा जिनके परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं है। उप्र की मूल निवासी होना अनिवार्य है। शहीद परिवार, 80 फीसदी दिव्यांग और निराश्रित (माता-पिता में से कोई एक नहीं है) छात्राओं को भी स्कूटी मिलेगी। सरकार सिर्फ स्कूटी ही नहीं उसका बीमा, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट, जरूरी एक्सेसरीज व चार लीटर पेट्रोल भी देगी। विवि के सूत्रों का कहना है कि शासन से तय मानक के तहत विवि एवं संबद्ध कॉलेजों की 867 छात्राओं को पात्र चुना गया है। विभागों एवं संबद्ध कॉलेजों से मिली सूची के आधार पर सोमवार से चिह्नित छात्राओं के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। मंगलवार से वेरीफिकेशन किया जाएगा, जिसके लिए छात्रा को बीयू के प्रशासनिक ब्लॉक में पहुंचना होगा। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया रजिस्ट्रेशन वेरीफिकेशन के लिए छात्रा का विवि के प्रशासनिक ब्लॉक में रजिस्टर्ड मोबाइल फोन लेकर आना है। वेरीफिकेशन के दौरान मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद ही वेरीफिकेशन होगा।
विज्ञापन



- ऐसे होगा वेरीफिकेशन
कुलसचिव ने बताया कि कॉलेजों की तरफ से मिले डाटा का रजिस्ट्रेशन बीयू कर रहा है। जिन कॉलेजों के रजिस्ट्रेशन हो गया है, उसकी सूचना प्राचार्य को पहुंचा दी है। प्राचार्य के माध्यम से छात्राओं को बीयू में वेरीफिकेशन के लिए पहुंचना का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया वेरीफिकेशन के लिए आने वाली छात्रा को निवासी व आय प्रमाण-पत्र की मूल प्रति लेकर आनी होगी। इसके साथ ही रजिस्टर्ड फोन लेकर आना होगा। वेरीफिकेशन के दौरान ओटीपी आएगा, जो छात्रा को बताकर अंकित कराना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed