{"_id":"5cd7255dbdec22072d1b8ad1","slug":"111557603677-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कारखाना के 258 अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कारखाना के 258 अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारखाने के 258 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित
झांसी। रेलवे कारखाना आडीटोरियम में आयोजित 64वें रेल सप्ताह समारोह में 258 अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित किए गए। समारोह में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों ने कर्मचारियों का मनोरंजन किया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरडी मौर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। उप मुख्य कार्मिक अधिकारी ने कारखाने की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बेबी इमरान एंड ग्रुप ने मनमोहक लोक नृत्य ढिमरयाई व लांगुरिया प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एमएल घोष, विकास चौरसिया, देवी सिंह, हरीश कुमार, बीके मिश्रा, एसके सक्सेना, पदमा विष्ट, एके सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर आफाक अहमद व आभार वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी रविंद्र कुमार ने जताया।