{"_id":"5cb0afa5bdec22141c6e7cb1","slug":"111555083173-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे
झांसी। लोकसभा चुनाव में झांसी - ललितपुर संसदीय सीट से किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों को शुक्रवार को नाम वापसी का मौका दिया गया, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। ऐसे में अब सभी 11 दावेदार मैदान में हैं। सभी दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
झांसी - ललितपुर लोकसभा सीट से 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। लेकिन, जांच में विभिन्न कमियां सामने आने पर 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए थे। 11 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए थे। सभी को शुक्रवार को नाम वापसी का मौका दिया गया, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। ऐसे में सभी 11 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। इन्हें रिटर्निंग ऑफिसर शिवसहाय अवस्थी ने चुनाव चिह्न आवंटित किए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा को कमल का फूल, समाजवादी पार्टी के श्यामसुंदर सिंह को साइकिल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवशरण कुशवाहा को हाथ का पंजा, किसान रक्षा पार्टी के गौरीशंकर बिदुआ को गन्ना किसान, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जगत विक्रम सिंह को चाबी, स्वतंत्र जनता पार्टी के दिलशाद अहमद सिद्दीकी को झूला, बुंदेलखंड क्रांति दल की श्रुति अग्रवाल को बोतल, निर्दलीय कल्पना खर्द को बांसुरी, राजा खटीक को एयर कंडीशनर, रामगोपाल को टेलीफोन और सुनील प्रजापति को गैस सिलिंडर चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।