फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बूथ पर सिर्फ पांच मिनट में पहुंचेगी डायल 100

बूथ पर सिर्फ पांच मिनट में पहुंचेगी डायल 100

Fri, 12 Apr 2019 09:02 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
बूथ पर सिर्फ पांच मिनट में पहुंचेगी डायल 100
बूथ पर पांच मिनट में पहुंचेगी डायल 100
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डायल 100 भी बूथों के इर्द गिर्द नजर आएगी। बूथ के अंदर व बाहर किसी भी तरह की गड़बड़ी या फिर किसी को सताने की सूचना मिलते ही डायल 100 महज मात्र मिनट के भीतर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच जाएगी। इस पूरी कार्र्रवाई में सूचना देने वाले का नाम उजागर नहीं किया जाएगा।

29 अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन पुलिस ने चाक चौबंद तैयारियां की हैं। जहां बूथ के अंदर व बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा तो वहीं किसी भी अप्र्रिय घटना, फिर असामाजिक तत्व व किसी को भी धमकाने व सताने वाले की सूचना डायल 100 पर भी दी जा सकेगी। लोकेशन बताते ही मात्र पांच मिनट के भीतर फोर्स बूथ के आसपास पहुंच जाएगा। चुनाव के दिन भले ही बूथ के अंदर व बाहर पुलिस तैनात हो, लेकिन घर से निकलते समय कई रास्ते ऐसे भी होंगे, जहां पुलिस नहीं होगी। ऐसे में दबंग वोटरों को धमकाने व सता सकते हैं, ताकि मतदाता दहशत में आ जाएं।
विज्ञापन


ऐसेे में दबंगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने तैयारी की है। जिले में 44 डायल 100 वाहन हैं। यह अलग - अलग थाना क्षेत्रोें में ड्यूटी करते हैं। ऐसे में मतदान वाले दिन डायल 100 कर्मियों की ड्यूटी बूथों के पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान वाले दिन पुलिस नियंत्रण कक्ष और अधिक सक्रिय रहेगा। कंप्यूटरीकृत नियंत्रण कक्ष में सूचना देने के वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रहेगा। चुनाव के समय और प्रभावी बनाने के लिए आला अधिकारियों ने विशेष इंतजाम किए हैं।

इस तरह करेगा काम
100 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के कुछ सेकेंड के बाद एसपी, संबंधित एसओ, प्रेक्षक व अन्य अधिकारियों के मोबाइल पर शिकायत दर्ज कराने वाले का नंबर भी भेज दिया जाएगा, ताकि शिकायतकर्ता से प्रेक्षक, पुलिस अधिकारी एवं संबंधित कर्मी सीधे बात कर समस्या को शीघ्र दूर कर सकें। कार्रवाई की जानकारी भी पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशासन को भेजी जाएगी।


पोलिंग बूथों पर यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो आम जनता के साथ - साथ ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी 100 नंबर डायल कर फौरन सूचना दे सकते है। मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रर्वाई करेगी।
डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed