फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नगर निगम को नहीं पता ठेकेदार क नाम

नगर निगम को नहीं पता ठेकेदार क नाम

Wed, 27 Mar 2019 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम को नहीं पता ठेकेदार क नाम
नगर निगम को नहीं पता ठेकेदार का नाम
विज्ञापन

झांसी। नाली में ‘राम’ नाम की ईंट लगाने वाले ठेकेदार का नाम नगर निगम के आला अफसरों को पता नहीं है। दस्तावेज खंगालने के नाम पर भी विभाग ने मामले से बचने का प्रयास किया। दूसरी ओर वादी अंचल अड़जरिया ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

नगर निगम में कौन ठेकेदार, क्या काम कर रहा है, इसकी जानकारी निर्माण विभाग के इंजीनियरों को होनी चाहिए पर ऐसा नहीं है। नाली का निर्माण कराने वाली फर्म कौन सी है और ठेकेदार का नाम क्या है? इसकी पड़ताल करनी चाही तो चीफ इंजीनियर से लेकर अधिशासी अभियंता ने जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। जानकारी करने पर चीफ इंजीनियर ने अधिशासी अभियंता की ओर गेंद उछाल दी। इस पर अधिशासी अभियंता बीएम गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने ऑफिस से बाहर होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को तिलयानी बजरिया में लोगों ने ईंटों पर अंकित अंग्रेजी में राम शब्द पर आपत्ति जताते हुए विरोध जताया था। अगले ही दिन नगर निगम ने आनन-फानन में नाली में लगी ईंटों को उखाड़ कर कब्जे में ले लिया था। इधर, शाम को विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री अंचल अड़जरिया ने ठेकेदार और ईंट भट्टा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उक्त मामले में भी जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रक्रिया के तहत ही नाली के निर्माण का काम कराया जा रहा था। फर्म का ठीक से नाम याद नहीं है तथा काम कराने वाले ठेकेदार का नाम भदौरिया है। बस, इतनी ही जानकारी है। - एलएन सिंह, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed