फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   प्रीमियम पार्किंग का किराया होगा कम,,-City

प्रीमियम पार्किंग का किराया होगा कम,,-City

Wed, 08 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
प्रीमियम पार्किंग का किराया होगा कम,,-City
कृपया खबर के इंपैक्ट का टैग लगाएं।
विज्ञापन

------------------------------

रेलवे स्टेशन का फोटो
-----------------------

टूटी रेलवे की नींद, कम होगा प्रीमियम पार्किंग का किराया
- समय में भी छूट बढ़ेगी, ट्रेन लेट होने पर मिलेगी राहत, 14 को होगा नया टेंडर
- अमर उजाला की मुहिम का हुआ असर, जनता की भी मिल रही आपत्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला की मुहिम के बाद आखिर रेलवे की नींद स्टेशन परिसर में महंगे प्रीमियम पार्किंग पर टूटी है। तय हुआ है कि नए टेंडर में पार्किंग किराया कम होगा। समय में छूट बढ़ेगी और ट्रेन लेट होने पर भी राहत दी जाएगी। 14 अगस्त को नए टेंडर के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
रेलवे स्टेशन परिसर में पर्याप्त जगह होने के बाद भी लोगों को बेहद महंगा पड़ रहा है। प्रीमियम पार्किंग के महंगे किराए से बचने के लिए अब लोग मजबूरन अपनी गाड़ियों को स्टेशन परिसर में ले जाने की जगह बाहर ही दूर तक सड़क किनारे खड़ी करके इंतजार करने लगे हैं। इस समस्या को अमर उजाला तीन अगस्त से लगातार खबरों के माध्यम से उठा रहा था। इस मुहिम का साथ देते हुए जनप्रतिनिधियों ने भी रेल अफसरों को फोन और पत्र लिखना शुरू कर दिए। जनता की आपत्तियां भी रेल प्रशासन के पास पहुंच रही थीं। इस मुहिम पर रेल प्रशासन गंभीर हो गया है। प्रशासन ने किराए की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

तय हुआ है कि नए टेेंडर में प्रीमियम पार्किंग का किराया कम होगा। 20 मिनट के समय भी छूट बढ़ेगी। साथ ही ट्रेन लेट होने पर उसका कारण आने वाले यात्री के टिकट पर दर्शाने की व्यवस्था होगी, ताकि देरी होने पर वाजिब किराया लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘किराया कम करने के लिए योजना तैयार की जा रही है, जिसे स्वीकृति के लिए डीआरएम के पास भेजा जाएगा। समय में भी छूट बढ़ेगी। नए ठेके में यह रियायतें शुरू हो जाएंगी। तीन जुलाई को तीन माह के लिए ठेका दिया गया था। नए ठेके के लिए 14 अगस्त को टेंडर डलने हैं।’

मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी।

अभी ये है व्यवस्था
रेलवे परिसर में संचालित प्रीमियम पार्किंग व्यवस्था में आने वाले चार पहिया वाहनों से पहले बीस मिनट में कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। इसके बाद 21 से 30 मिनट तक 60 रुपये, 31 से 59 मिनट तक 118 रुपये, एक घंटे से दो घंटे तक 236 रुपये तथा इसके बाद 354 रुपये प्रति घंटे लिए जा रहे हैं। ठेकेदार ने एक तरफ प्रवेश व दूसरी तरफ निकास द्वार बना रखा है। प्रवेश द्वार में घुसते ही रसीद काटी जा रही है व उस पर समय डाला जा रहा है। निकास द्वार से निकलने पर ही समय के हिसाब से किराया लिया जा रहा है। अगर दिन में कोई एक से अधिक बार भी स्टेशन आता है तो उससे दोबारा किराया लिया जाता है। अगर आपने जायज कारण बताकर पैसे देने से मना या कम करने की बात की तो ठेकेदार के कर्मचारी दुर्व्यवहार पर उतर आते हैं। इससे झगड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed