फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   धर्म की खबर-City

धर्म की खबर-City

Mon, 09 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
धर्म की खबर-City

विज्ञापन
चातुर्मास में ज्ञान की वर्षा से जीवन धन्य: आर्यिकाश्री
- नगर में प्रवेश पर श्रद्धालुओं ने सजाई रंगोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जैन संत गुरुमां आर्यिका पूर्णमति माताजी सहित आठ अन्य पिच्छीधारी आर्यिकाओं ने नगर प्रवेश किया। जगह - जगह श्रद्धालुओं ने रंगोलियां सजाई और मां के चरण धोये। इस दौरान महिलायें धर्म ध्वज लिए थीं और बैंड बाजों की धुनों पर जयकारे लगा रही थीं।
सिविल लाइन स्थित श्री चंद्रप्रभ् जिनालय से पदयात्रा निकाली गई। इसमें गुदरी महिला मंडल की सदस्यों ने केसरिया वस्त्रों में पगड़ियां पहनकर बैंड वादन किया। कई महिला श्रद्धालु धर्म ध्वज लेकर चल रही थीं। पद यात्रा जयकारों के बीच तहसील, खंडेराव गेट, रानी महल होकर गांधी रोड स्थित पंचायती मंदिर में पहुंची। यहां आर्यिका पूर्णमति माताजी ने प्रवचन में कहा कि जैसे बरसात की ऋतु में आसमान से पानी की बूंद नीम पर गिरकर कड़वी हो जाती है, मिट्टी में गिरकर कीचड़ बन जाती है। उसी प्रकार से वही बूंद स्वाति नक्षत्र में सीप पर गिरे, तो मोती बन जाती है। ऐसे ही चातुर्मास में ज्ञान की अमृत वर्षा से जीवन धन्य बन जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदीप जैन आदित्य, पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन, प्रवीण कुमार जैन, शैलेंद्र जैन, शीला जैन, राखी जैन, पिंकी जैन, इंद्रा जैन, सुधा सर्राफ, रविंद्र जैन मौजूद रहे। पंचायत महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि माताजी के ससंघ सानिध्य में भगवान की शांतिधारा सुबह 7:15 बजे एवं प्रवचन 8:15 बजे से गांधी रोड स्थित पंचायती मंदिर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो
भगवान का नाम जपने से दूर होते हैं कष्ट: श्वेता
झांसी। केके पुरी स्थित श्री चीर वाले खाती बाबा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्वेता भार्गव ने कथा सुनाते हुए कहा कि ईश्वर बहुत दयालु है। उसक ा नाम जपने से जीवन के सभी कष्ट अपने आप दूर हो जाते है।

उन्होंने कहा कि भागवत कथा प्रत्येक मानव को सुननी चाहिए। यह कल्पवृक्ष के समान है, जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। सभी प्रकार के सुख भी प्राप्त होते है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है। जहां प्रभु का संकीर्तन हो रहा है, वहां जरूर शामिल हों। प्रवचन से पहले राजेश्वरी देवी और मायाराम यादव ने भागवत ग्रंथ की पूजा अर्चना की। यज्ञाचार्य अजय दुबे के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित की। इस अवसर पर शंकर पटैरिया, राजीव श्रीवास्तव, अजय कांत पाठक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed