{"_id":"69cae4e5c75ed1e2ee026ce5","slug":"11-personnel-who-had-been-absent-reinstated-on-duty-conditionally-jhansi-news-c-11-jhs1004-766859-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अनुपस्थित चल रहे 11 कर्मियों को सशर्त ड्यूटी पर लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अनुपस्थित चल रहे 11 कर्मियों को सशर्त ड्यूटी पर लिया वापस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। परिवहन निगम में अनुबंध के लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर सोमवार को आर्बिट्रेशन समिति की बैठक हुई। 12 शिकायती पत्राें में 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। आर्बिट्रेशन समिति में अधिकांश मामले तैनाती के बाद अनुपस्थित चल रहे संविदा चालक व परिचालकाें को पुन: ड्यूटी पर लिए जाने से जुड़े आए।
राज्य परिवहन निगम में अनुबंध के आधार पर चालक व परिचालक भर्ती प्रक्रिया समय-समय पर की जाती है। किसी तरह के विवाद व शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन ने क्षेत्रीय प्रबंधक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम (आर्बिट्रेशन समिति) का गठन किया है। 30 मार्च को आर्बिट्रेशन समिति की बैठक हुई। समिति ने 12 शिकायतों की सुनवाई करते हुए 11 का मौके पर निस्तारण किया। जबकि एक शिकायत कर्ता के उपस्थित न रहने के कारण मामला लंबित रखा गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि समिति में अधिकांश मामले अनुपस्थित संविदा चालक व परिचालकों से जुड़े थे। कारणों व तथ्याें को देखते हुए 11 चालक व परिचालकों को सशर्त पुन: ड्यूटी पर लिए जाने का आदेश जारी हुआ। एक शिकायती पत्र को लंबित सूची में डाल दिया गया है। कमेटी में क्षेत्रीय प्रबंधक के अलावा एआरएम केके आर्या, सहायक लेखाधिकारी पंकज किशोर, अशोक पाल, सीनियर प्रभारी करीम उल्ला शामिल रहे।