{"_id":"60d786be8ebc3e2e0a3b8e81","slug":"11-people-cheating-for-light-conection-jhansi-news-jhs1980814149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर ग्यारह लोगों के साथ ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर ग्यारह लोगों के साथ ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सिंघर्रा स्थित परदेसी मुहल्ले में 11 मकानों में बिजली के कनेक्शन दिलाने के नाम पर एक दलाल ने दस हजार प्रति कनेक्शन के हिसाब से एक लाख दस हजार रुपए की वसूली की। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली का कनेक्शन नही मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई है। लेकिन अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं।
बिजली के कनेक्शन के लिए इलाके के 24 लोगों ने आवेदन किया था। आवेदन करते ही एक व्यक्ति ने जल्द कनेक्शन लगवाने के नाम पर दस हजार प्रति कनेक्शन की मांग की। जल्द कनेक्शन लगवाने के लिए इलाके के 11 लोगों ने दस हजार प्रति कनेक्शन के हिसाब से रुपए दे दिए। इसके एवज में सिर्फ अस्थाई कनेक्शन दिए गए हैं। जिसका बिल अधिक होने के कारण इलाके के लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से पूरे मामले से अवगत कराते हुए नियमित कनेक्शन की मांग की। लेकिन विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने से बचते रहे। जिसका खमियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि बिजली के कनेक्शन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। रुपयों का कही भी लेनदेन नही होता है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति को दस हजार रुपए दिए थे। लेकिन अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं लगा है। रुपए वापस मांगने पर टालमटोल कर रहा है।
शिवानी वर्मा, स्थानीय नागरिक
कनेक्शन के नाम पर दस हजार रुपए दिए थे। आठ महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली का कनेक्शन नही दिया गया है। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायतें की गई हैं।
वसीम, स्थानीय नागरिक
इलाके के कई मकानों में तो विभाग द्वारा कनेक्शन दिए गए हैं। लेकिन हमारे घरों में बिजली का नियमित कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। अस्थाई कनेक्शन का बिल अधिक आ रहा है।
ऐजाज, स्थानीय नागरिक
इलाके में ग्यारह लोगों ने एक लाख दस हजार रुपए दिए हैं। लेकिन अब तक कनेक्शन नही मिल सका है। विभागीय अधिकारी भी सब कुछ जानते हुए मौन बने हुए हैं।
मुश्ताक, स्थानीय नागरिक
जिस व्यक्ति को रुपए दिए गए हैं। उसका विभाग के सभी कर्मचारियों से काफी मेल जोल है। हमेशा विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के पास बैठा रहता है।
मोहम्मद कामयाब, स्थानीय नागरिक
साल भर से अधिक समय हो गया है। लेकिन अभी तक परमानेंट कनेक्शन नही दिया गया है। अस्थाई कनेक्शन का बिल अधिक होने के कारण भरना मुश्किल हो रहा है।
जुबैर, स्थानीय नागरिक