फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   11 lakh population increased in Jhansi division in ten years

झांसी मंडल में दस वर्षों में बढ़ गई 11 लाख की आबादी

Mon, 11 Jul 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
11 lakh population increased in Jhansi division in ten years
झांसी। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर तमाम सरकारी प्रयासों के बावजूद झांसी मंडल की आबादी में बेतहाशा वृद्धि होती जा रही है। पिछले एक दशक में मंडल में 22.5 फीसदी जनसंख्या वृद्धि हुई है। यानी कि झांसी मंडल में पिछले 10 सालों में 11 लाख से भी अधिक लोगों का जन्म हुआ है। 2021 की जारी जनगणना के बीच ये अनुमानित जनसंख्या सामने आई है।
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा कानून लाने की चर्चाएं समय-समय पर जोर पकड़ती रहती हैं। कई जानकार इस कानून के जल्द आने की वकालत भी करते हैं तो कुछ मुखालफत। विश्व में जनसंख्या के मामले में चीन के बाद भारत का नंबर आता है। देश में आबादी के लिहाज से यूपी सबसे बड़ा सूबा है। पिछले एक दशक में देश और प्रदेश में जनसंख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। झांसी मंडल के जो आंकड़े सामने आए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं। अभी 2021 की जनगणना का काम चल रहा है। जानकारों ने बताया कि मंडल में पिछले एक दशक में 22 प्रतिशत जनसंख्या बढ़ गई है। झांसी में 4,49,684, ललितपुर में 2,74,858 और जालौन में 3,80,294 आबादी में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

झांसी में टीएफआर बेहतर : डॉ. जैन
जनपद में परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि झांसी में टोटल फर्टिलिटी रेट (टीएफआर) 2.1 है। यानी कि हर दंपती दो बच्चे ही पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
जिला 2011 अनुमानित वृद्धि प्रतिशत
झांसी 19,98,603 24,48,287 22.49
ललितपुर 12,21,592 14,96,450 22.49
जालौन 16,89,924 20,70,218 22.50
कुल 49,09,969 60,14,955 22.50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed