फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   105 hectares of land in Sarmau registered in the name of Beeda

Jhansi News: बीडा के नाम दर्ज हुई सारमऊ की 105 हेक्टेअर जमीन

Mon, 26 Feb 2024 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
105 hectares of land in Sarmau registered in the name of Beeda
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नोएडा की तर्ज पर झांसी में बनने जा रहे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए पिछले पंद्रह दिनों में 105 हेक्टेअर जमीन ली जा चुकी है। ग्राम सारमऊ के काश्तकार अब तक अपनी जमीनों के 116 बैनामे कर चुके हैं। इस सप्ताह बैनामों में और भी तेजी लाने की तैयारी है।

झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर भूमि पर बीडा विकसित किया जाना है। इसके लिए जमीन लेने की प्रक्रिया पंद्रह दिन पहले शुरू हुई थी। शुरुआत सारमऊ गांव से की गई थी। शुरुआत में गांव के पंचायत भवन में अस्थायी तौर पर सब रजिस्ट्रार दफ्तर शुरू किया गया था। लेकिन, इसके बाद बैनामे पुरानी तहसील में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शुरू कर दिए गए थे। अब तक 116 बैनामों के जरिये बीडा के पक्ष में 105 हेक्टेअर भूमि ली जा चुकी है। जबकि, इस सप्ताह अंबावाय और ढिकौली गांवों की जमीनों के बैनामों की प्रक्रिया भी शुरू करने की तैयारी है। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि शुरुआत में सिस्टम बनाने में थोड़ा समय लगा था, लेकिन अब सब सुचारू हो चला है। इससे आने वाले दिनों में बैनामों की प्रक्रिया में और तेजी आएगी। एक साथ कई गांव के बैनामे किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed