फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अदालत में बयान से मुकरना पड़ा भारी

अदालत में बयान से मुकरना पड़ा भारी

Sun, 24 Feb 2019 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
अदालत में बयान से मुकरना पड़ा भारी
अदालत में बयान से मुकरना पड़ा भारी
विज्ञापन

झांसी। दलित के साथ मारपीट, गाली गलौज कर गंभीर रूप से घायल करने एवं जान से मारने की धमकी के मामले में वादी व गवाहों को बयान से मुकरना भारी पड़ गया। अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश एससी व एसटी एक्ट शकील अहमद खान की अदालत ने वादी व गवाहों के खिलाफ मुकदमा के आदेश दिए हैं।

पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता बीके राजपूत के अनुसार सात जुलाई 2010 को प्रेम नारायण निवासी रेल गंज पुलिया नंबर नौ ने तहरीर देते हुये बताया था कि सुबह वह अपने घर पर थे। इसी बीच पड़ोसी महेश अपने भाई व पिता के साथ आकर गाली गलौज, जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट करने लगे। पुत्र राजन व संजय ने बचाने का प्रयास किया तो सभी ने लाठी लुहांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। जहां वादी प्रेम नारायण व उसके पुत्र राजन और राजेंद्र के बयानों से मुकर जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश एससी व एसटी एक्ट शकील अहमद खान की अदालत ने अभियुक्त डिब्बू उर्फ देवी सिंह, महेश यादव व सुनील यादव को दोषमुक्त करते हुये वादी व उसके दोनों पुत्रों के विरूद्ध धारा 344 के तहत कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed