फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रेलवे कालोनी में कमरे की छत का हिस्सा गिरा

रेलवे कालोनी में कमरे की छत का हिस्सा गिरा

Mon, 17 Jul 2017 01:54 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
रेलवे कालोनी में कमरे की छत का हिस्सा गिरा
रेलवे कालोनी में कमरे की छत का हिस्सा गिरा
विज्ञापन

तालबेहट। रविवार को रेलवे कालोनी में एक कमरे की छत का कुछ भाग रात में अचानक गिर गया। हादसे में कमरे में अपनी मां के साथ सो रही चार माह की मासूम लड़की बाल-बाल बच गई।
रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के रहने के लिए कमरा बने हुए है। इन कमरों में कुछ कमरे तो इतने जर्जर स्थिति में है जो रहने लायक नहीं है। लेकिन फिर भी विभागीय कर्मचारी इसमें रहने को मजबूर है। झारखंड के टाटा नगर निवासी मंगल हसदा पुत्र बाबूलाल हसदा सिग्नल इंस्पेक्टर के पद पर तालबेहट में कार्यरत है। वह कमरा नंबर आरबी - थ्री - 26 ए में रहता है। प्रति दिन की तरह शनिवार की रात वह कमरे में सो रहा था। पास ही दूसरे पलंग पर उनकी पत्नी मृदला अपनी चार माह की बेटी के साथ लेटी थी। अचानक रात में ग्यारह बजे के कमरे की छत का कुछ हिस्सा गिरा। जिसके चपेट में आने से मृदला को हल्की चोट आई।
विज्ञापन

इस संबंध में कमरे में रहने वाले मंगल हसदा का कहना है कि वह 5 जनवरी 2015 से उक्त भवन में निवास कर रहे है। भवन की जर्जर हालत के संबंध में वह कई बार उच्चाधिकारियों को बता चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है
ऐसे घरों में रहते ही क्यों हो
शनिवार को रेलवे कालोनी में गिरी छत के मामले में आईओडब्लू (कार्य निरीक्षक) का कहना है पिछले साल की इन कमरों का मेंटीनेंस कराया गया था। इतनी जल्दी छत के खराब होने का सवाल की पैदा नहीं होता है। और अगर गिर भी गई तो उन्होंने कहा कि जब कमरे जर्जर है तो ऐसे कमरों में रहते ही क्यों हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed