{"_id":"595ba5464f1c1bc80a8b48e1","slug":"101499178310-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनल कर्मियों का उपवास,,-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनल कर्मियों का उपवास,,-Lalitpur
Updated Tue, 04 Jul 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
केंद्र सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप
बीएसएनएल कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी रखा उपवास
तीसरे वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
तीसरे वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने के लिए बीएसएनएल कर्मचारियों का दूसरे दिन भी उपवास जारी रहा। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
नेशनल फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियन एंड एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को भी अधिकारी और कर्मचारियों का तीसरे वेतन समझौते में भारत संचार निगम लिमिटेड को शीघ्र सम्मिलित करने की मांग को लेकर 48 घंटे का उपवास जारी रहा। इस मौके पर एनएफटीई के जिला सचिव पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बीएसएनल कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। देश की सबसे बड़ी संचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल के कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन आयोग की सिफारिशों से वंचित रखा जा रहा है। उपवास पर अजय कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, धरम दास, कालिका प्रसाद, बाबूलाल रायकवार, विनोद गुप्ता, प्रभुदयाल और जगदीश पाल बैठे।