फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ग्वालियर रोड ओवरब्रिज वन विभाग ने तैयार किया प्लान-Dehat

ग्वालियर रोड ओवरब्रिज वन विभाग ने तैयार किया प्लान-Dehat

Mon, 19 Jun 2017 07:27 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
ग्वालियर रोड ओवरब्रिज वन विभाग ने तैयार किया प्लान-Dehat
ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के लिए कटेंगे 146 पेड़
विज्ञापन

सब हेड: क्षतिपूर्ति के लिए दो गुना पौधरोपण करेगा वन विभाग
क्रासर
कटान और रोपण पर 13 लाख होंगे खर्च, प्लान केंद्र को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ग्वालियर रोड पर ओवरब्रिज बनाने के लिए 146 पेड़ काटे जाएंगे। वन विभाग का कहना है कि जितने पेड़ कटेंगे उससे दोगुने लगाने की योजना तैयार कर ली गई है। कटान और रोपण पर 13 लाख रुपये खर्च होंगे, इसका प्लान तैयार करके केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति मिलने के बाद से ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की फाइल तेजी से चल पड़ी है। रेलवे फाटक संख्या 117 पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण पर एक अरब 58 करोड़ 96 लाख रुपये खर्च का आकलन किया गया है। ओवरब्रिज बनने से पहले अन्य विभागों की सहमति जरूरी होती है। बिजली विभाग ने प्लान तैयार कर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और लाइनों की शिफ्टिंग पर 65 लाख रुपये खर्च का एस्टीमेट बनाकर उप्र राज्य सेतु निगम को भेज दिया था। अब वन विभाग ने 967.51 मीटर लंबे ओवरब्रिज की सीमा में आने वाले पेड़ों की कटाई का प्लान तैयार किया है। इसमें 80 पेड़ बाईं पटरी और 66 पेड़ दाईँ पटरी पर काटे जाएंगे। 1.2 हेक्टेयर जमीन पर लगे कुल 146 पेड़ काटे जाएंगे। इसमें शर्त यह रहेगी कि जितने पेड़ काटे जाएंगे, उससे दोगुने पौधे लगाए जाएंगे। जितनी जमीन से पेड़ काटे जाएंगे, उससे दोगुनी जमीन 2.4 हेक्टेयर पर पेड़ लगाए जाएंगे। वन विभाग ने पेड़ काटने, फिर से लगाने और उनकी देखरेख पर 13 लाख रुपये खर्च होने का एस्टीमेट तैयार किया है। अब यह एस्टीमेट भारत सरकार स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। जो पेड़ काटे जाने हैं, सर्वे के दौरान उन पर रिंग (छल्ला) बना दिया गया है। यह जमीन वन विभाग के संरक्षित वन क्षेत्र में आती है, इसलिए इसकी स्वीकृति भारत सरकार से जरूरी है।
विज्ञापन


स्वीकृति का इंतजार
प्रस्तावित ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की सीमा में आने वाले पेड़ काटने के लिए विभागीय टीम द्वारा फील्ड विजिट करके सर्वे किया जा चुका है। इसकी फाइल तैयार कर भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। उम्मीद है जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. मनोज कुमार शुक्ला, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed