फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   100 years old tree rejister virasat

मंडल के 100 साल पुराने 46 पेड़ होंगे विरासत में दर्ज

Thu, 11 Feb 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
100 years old tree rejister virasat
सुकवां गांव में लगे पीपल के पेड़ को विरासत में दर्ज करने के लिए चिह्नित किया गया। - फोटो : REPORTERS
झांसी। मंडल के सौ साल से अधिक पुराने 46 पेड़ों को विरासत में दर्ज किया जाएगा। वन विभाग की ओर से इन पेड़ों को चिह्नित कर मुख्यालय सूची भेज दी गई है। जिसमें बरगद के 17, पीपल के 21, पारीजात के 5, पाखर, इमली व कटबर का एक-एक पेड़ शामिल है। लखनऊ स्थित मुख्यालय की टीम द्वारा इन सभी पेड़ों का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों की संख्या में पुराने पेड़ हैं। जिसमें से कई पेड़ पुराने होने के कारण लोगोें की आस्था से भी जुड़े हुए हैं। इन वृक्षों में कई पेड़ आजादी की जंग का इतिहास भी समेटे हुए हैं। देखरेख का अभाव होने के कारण कई पेड़ों का अस्तित्व संकट में है। वहीं कई पेड़ मिटने के कगार पर हैं। पेड़ों का अस्तित्व बचाने के लिए वन विभाग द्वारा सौ साल से अधिक वृक्षों को विरासत में दर्ज किया जा रहा है। विरासत में दर्ज होते ही इन पेड़ों की खास निगरानी वन विभाग द्वारा की जाएगी। जिसके चलते पेड़ों के आसपास की जगह को सुंदर बनाने का भी कार्य किया जाएगा। इनमें झांसी में सबसे अधिक तीस पेड़, ललितपुर में छह और जालौन में दस पेड़ों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में वन संरक्षक बीआर अहिरवार ने बताया कि मंडल के सौ साल से अधिक पुराने 46 पेड़ों की सूची तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया गया है। इसके अलावा मुख्यालय की टीम द्वारा सर्वे भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed