{"_id":"618d6ff8700d046b074bd8e2","slug":"100-had-heart-attack-within-a-week-in-jhansi-jhansi-news-jhs2085743189","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में एक सप्ताह के भीतर 100 को पड़ा हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में एक सप्ताह के भीतर 100 को पड़ा हार्ट अटैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सर्दियां शुरू होते ही हार्ट अटैक के मामले दोगुने हो गए हैं। हाल ये है कि सप्ताह भर में झांसी में लगभग 100 लोग ह्रदयघात का शिकार हो गए हैं। कुछ मरीज ऐसे भी रहे, जिनकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही सांसें थम गईं। ऐसे में ठंड के मौसम में डॉक्टर ह्रदय का विशेष ख्याल रखने पर जोर दे रहे हैं।
सर्दियां शुरू होते ही हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक ठंडक के सीजन में दिल के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि सर्दियों में दिल की धमनियां सिकुड़ने लगती हैं। वहीं, जिन्हें पहले से ही ब्लॉकेज रहा हो, उनको हार्ट अटैक आने का खतरा कहीं ज्यादा होता है। इन दिनों न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में पिछले एक सप्ताह से हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। झांसी में चार से पांच मुख्य हार्ट स्पेशिलिस्ट हैं। सभी के पास 20 से 25 मरीज हार्ट अटैक के आ चुके हैं। ऐसे में सात दिनों में लगभग 100 मरीज हार्ट अटैक के भर्ती किए गए हैं।
भारीपन, दर्द को न करें नजरअंदाज
डॉक्टरों का कहना है कि कार्डिक संबंधी बीमारियों में आमतौर पर पहले लक्षण दिखाई देते हैं। यदि सर्दियों के मौसम में चेस्ट में भारीपन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कई बार हार्ट में ब्लॉकेज होने से चेस्ट में भारीपन महसूस होता है। साथ ही हार्ट अटैक के दर्द को कई लोग गैस या फिर अपच का दर्द समझ लेते हैं। इसी वजह से उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
इसलिए होता ज्यादा डर
- विटामिन डी की कमी
- अवसाद हार्ट अटैक के लिए खतरा
- दिल की धमनियां सिकुड़ने का खतरा
ह्रदयघात के मुख्य लक्षण
- घबराहट होना
- सीने में तेज दर्द या जलन
- दम घुटन सा महसूस होना
- चक्कर और उल्टियां होना
- पीठ से हाथों या जबड़े की तरफ दर्द उठने
ये बोले हार्ट स्पेशिलिस्ट
.................................
एक सप्ताह में 25 हार्ट अटैक के मरीज सामने आ चुके हैं। सर्दियों में दिल की धमनियां सिकुड़ने से हार्ट अटैक बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। - डॉ. निर्देश जैन, हार्ट स्पेशिलिस्ट।
इन दिनों ह्रदयघात के केस बढ़ गए हैं। रोजाना तीन से चार हार्ट अटैक के मरीज मेडिकल कॉलेज आ रहे हैं। चेस्ट में भारीपन को लोग कतई नजरअंदाज नहीं करें। - डॉ. रजत जैन, हार्ट स्पेशिलिस्ट।
सप्ताह भर में 22-24 हार्ट अटैक के मरीजों को इलाज किया है। कई लोग हार्ट अटैक के दर्द को गैस या अपच का दर्द समझ लेते हैं, जो कि खतरनाक साबित होता है। - डॉ. आलोक शर्मा, हार्ट स्पेशिलिस्ट।