{"_id":"60c50ef98ebc3ed48f18b051","slug":"10-thousand-people-problem-water-in-five-year-jhansi-news-jhs19697449","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल से पानी की किल्लत झेल रही 10 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल से पानी की किल्लत झेल रही 10 हजार की आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के चांद दरवाजा स्थित नई बस्ती इलाके में पांच साल से लोग पानी के लिए परेशान हैं। इलाके में लगे अधिकांश हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। पीने के पानी के लिए लोगों को दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है। इलाके के लगभग दस हजार से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तापमान में तेजी आते ही इलाके में पानी के किल्लत हो गई है। क्षेत्र का भूगर्भ जल स्तर नीचे चले जाने सेे इलाके में लगे हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। इलाके में पानी की पाइपलाइन तो डली हुई है लेकिन कई सालों से एक बूंद भी पानी नहीं आया है। ऐसे में इलाके के लोगों को भीषण जल संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। वहीं जल संस्थान की ओर भी पानी के टैंकरों की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके चलते लोगों को दूसरे इलाकों में जाकर पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।
पांच साल से इलाके के लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं। इलाके में डली पानी की पाइपलाइन से एक बूंद भी पानी नही आता है। काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अजय, स्थानीय नागरिक
इलाके में लगा हैंडपंप सालों से खराब पड़ा हुआ है। नलों में भी सालों से पानी नहीं आया है। टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति नही की जाती है। काफी दूर से पानी ला रहे हैं।
गुड्डी, स्थानीय नागरिक
पानी की पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी व कर्मचारी स्थिति को देखने तक नही आया है।
गोलू, स्थानीय नागरिक
यह इलाका ड्राई क्षेत्र होेने के बाद भी प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी का शिकार है। पानी की किल्लत होन के कारण वाहनों से पानी की तलाश में काफी दूर जाना पड़ रहा है।
गौरव, स्थानीय नागरिक