{"_id":"679fd1e49198f366d60c508e","slug":"10-thousand-devotees-left-from-jhansi-for-amrit-snan-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-486384-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अमृत स्नान के लिए झांसी से रवाना हुए 10 हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अमृत स्नान के लिए झांसी से रवाना हुए 10 हजार श्रद्धालु
Mon, 03 Feb 2025 01:43 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
भीड़ प्रबंधन में जुटे रहे रेलवे के अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महाकुंभ में सोमवार को होने वाले अमृत स्नान के लिए रविवार को झांसी रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेनों के जरिये 10 हजार श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इस दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे का अमला जुटा रहा। वे भीड़ नियंत्रण में जुटे रहे।
अमृत स्नान के लिए रेल प्रशासन की ओर से झांसी से रविवार को सुबह चार बजे, 6:10 बजे 10:10 बजे, दोपहर 12 बजे और रात 8:10 बजे स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें सवार होने के लिए रात से ही यात्रियों का स्टेशन पर पहुंचना हो गया था लेकिन उन्हें स्टेशन परिसर में प्रवेश ट्रेनों के प्लेटफार्म पर लगने के ठीक पहले दिया गया। ट्रेन में सवार होने की होड़ में यात्रियों के बीच भगदड़ की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए कतार लगाकर केवल मुख्य द्वार से ही उन्हें स्टेशन परिसर में दाखिल किया गया।
इसके अलावा सभी यात्रियों के टिकट भी चेक किए गए। हालांकि, इसे लेकर कुछ यात्री टिकट निरीक्षकों से उलझते भी नजर आए। आरपीएफ और जीआरपी के लगभग 100 जवान स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों में तैनात थे। वे यात्रियों को लाउडस्पीकर के जरिये ट्रेनों से संबंधित सूचनाएं देने में जुटे रहे। जीआरपी के एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ स्टेशन पर जमे रहे।
विज्ञापन
तीन स्टेशनों पर और लगे सीसीटीवी कैमरे
महाकुंभ में मची भगदड़ के बार रेल प्रशासन की ओर से खासी सतर्कता बरती जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम से झांसी रेलवे स्टेशन के निगरानी की जा रही है। खासतौर पर स्टेशन पर जुटने वाली भीड़ पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, प्रयागराज जाने वाले रूट के तीन स्टेशनों पर और नए 47 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पर 27, शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर 10-10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।