फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 school will develop in smart city

स्मार्ट सिटी में दस सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प

Wed, 12 Feb 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
10 school will develop in smart city
झांसी। महानगर के दस सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्मार्ट विद्यालय बनने जा रहे हैं। मंगलवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से संबंधित संस्थाओं के तकनीकी दल ने शिक्षाधिकारियों के साथ तीन स्कूलों का भ्रमण किया और भवन को परखा। स्मार्ट विद्यालयों में विद्यार्थियों को सभी आधुनिक सुविधाएं प्राप्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

तकनीकी दल ने प्राथमिक विद्यालय हंसारी, लक्ष्मी बाई कन्या जूनियर हाईस्कूल व ऋषि कुंज विद्यालय को देखा और स्कूल भवनों व सुविधा को जांचा। उल्लेखनीय है कि महानगर में नगर निगम के स्मार्ट सिटी के अंतर्गत डीसी तालपुरा, सीपरी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, ऋषि कुंज अलीगोल प्राथमिक विद्यालय, मिशन कंपाउंड प्राथमिक विद्यालय, खुशीपुरा प्राथमिक विद्यालय, परिषदीय आदर्श विद्यालय, नई बस्ती लाल स्कूल स्मार्ट विद्यालय के लिए चयनित हुए है। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि इनमें नए भवन तैयार होंगे। साथ ही फर्नीचर, आरो मशीन सहित अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने दो विद्यालयों को जांचा
झांसी। एसडीएम सदर संजीव कुमार मौर्य ने मंगलवार को बबीना ब्लॉक के दो विद्यालयों उच्च प्राथमिक विद्यालय घिसौली और उच्च प्राथमिक विद्यालय बडौरा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता को परखा और बच्चों से पढ़ाई को लेकर बात भी की। शिक्षिकाओं को निर्देश दिए, कि वह पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने निरीक्षण में मध्याह्न भोजन को भी जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक के महानिदेशक परखेंगे विकास कार्य
सब हेड - 22 को होगी मिशन प्रेरणा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
झांसी। 22 फरवरी को एक स्थानीय होटल में मिशन प्रेरणा को लेकर मंडल स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरण आनंद के शामिल होने की भी प्रबल संभावना है। वह अपने विभाग के अधिकारियों और मंडल तथा झांसी, ललितपुर व जालौन के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्कूलों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वह स्कूलों का भी निरीक्षण कर सकते है।
बेसिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत आपरेशन कायाकल्प में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, रंगाई पुताई, फर्नीचर, रसोई घर का निर्माण आदि कार्य कराए जा रहे है। इसके साथ ही दीक्षा, निष्ठा, मानव संपदा माडयूल, पुस्तकालय, खेलकूद, विद्यालयों का संविलियन आदि के कार्य भी कराए जा रहे है। अब तक क्या कार्य हुए। इसकी समीक्षा बैठक में की जाएगी।

बोर्ड परीक्षा में तीन हजार शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगी। इसमें लगभग तीन हजार शिक्षकों को परीक्षा के कार्य में लगाया जाएगा। इनमें बेसिक के शिक्षक भी शामिल होंगे। वहीं परीक्षा केंद्र में परिचय पत्र के बिना कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरणों में है। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर कई निर्देश दिए है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed