फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1.5 lakh looted from bullion trader in front of Khanderao police station

Jhansi: हाथ मलती रह गई खंडेराव पुलिस, चौकी के सामने कारोबारी से डेढ़ लाख की लूट; नाकेबंदी के बाद भी बदमाश फरार

Mon, 22 May 2023 05:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 May 2023 05:22 PM IST
सार

खंडेराव पुलिस चौकी के सामने सर्राफा कारोबारी से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि व्यापारी ग्वालियर से झांसी आया था।

विज्ञापन
1.5 lakh looted from bullion trader in front of Khanderao police station
घटना स्थल पर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडेराव पुलिस चौकी के सामने ग्वालियर के व्यापारी से बाइक सवार बदमाश करीब डेढ़ लाख की नगदी और आभूषणों से भरा बैग लूट ले गए। व्यापारी के संग लूट की खबर से पुलिस अफसरों के बीच हड़कंप मच गया। मौके पर डीआईजी भी पहुंच गए। पुलिस ने चारों ओर से नाकेबंदी की। लेकिन अभी तक बदमाश पकड़ में नहीं आए सके। 
विज्ञापन


ग्वालियर निवासी नरेंद्र कुमार मल्होत्रा सोमवार दोपहर व्यापार के सिलसिले में झांसी आए थे। बस स्टैंड से ऑटो से उतरकर खंडेराव गेट पहुंचे। यहां उतरकर वह सर्राफा बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही ऑटो से उतरकर वह चंद कदम आगे बढ़े तो पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंच गए। नकाबपोश बदमाश उनके हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। व्यापारी ने शोर मचाया। लेकिन तब तक बदमाश किला रोड से होते हुए आगे निकल भागे थे।
विज्ञापन


इसके बाद व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में मौके पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। डीआईजी जोगेंद्र कुमार भी मौके पर आ गए। पुलिस ने आसपास चेकिंग शुरू कराई। लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि व्यापारी की तहरीर के मुताबिक, कार्यवाही कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed