फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youths beat up Nishad Party leader, case on 5

युवकों ने निषाद पार्टी के नेता को पीटा, 5 पर केस

Sun, 17 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youths beat up Nishad Party leader, case on 5
शाहगंज डाक बंगले के बाहर कार सवार युवकों ने निषाद पार्टी के आईटी सेल के प्रभारी व गोरखपुर निवासी राजीव यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य संजय निषाद का जिला मुख्यालय पर 17 अक्तूबर को दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र डॉ. अमित कुमार, गोरखपुर के टिकरी गंज थाना क्षेत्र के हरदापुर गांव निवासी और पार्टी के आईटी सेल के प्रभारी राजीव यादव समर्थकों के साथ शाहगंज स्थित डाक बंगले में रुके थे। राजीव रोडवेज से चाय पीकर डाक बंगला लौट रहे थे। इसी बीच एक कार उनके पास आकर रुकी। जिस पर चालक व अन्य लोग सवार थे। आरोप है कि कार सवार लोगों व पार्टी नेताओं के बीच वाहन उनके पास रुकने को लेकर कहासुनी होने पर युवकों ने राजीव पर हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें राजकीय पुरुष अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि डाक बंगला के पास ही दशहरा का मेला आयोजित किया गया था, जहां काफी भीड़ थी। वहीं मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार की शाम पांचों आरोपियों को ठकठौलिया गांव निवासी रवि यादव, सुनील यादव, रिंकू, मुकेश यादव व अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed