फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth was murdered in a love affair, three arrested

प्रेम प्रसंग में युवक की सिर कूंचकर हुई थी हत्या, तीन गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth was murdered in a love affair, three arrested
जौनपुर। जलालपुर थाना जनहित महाविद्यालय के पास शुक्रवार 10 जून की सुबह मिले युवक के शव मामले में मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया है। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार के मुताबिक प्रेम प्रसंग में युवक की सिर कूंचकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जनहित महाविद्यालय के पास शुक्रवार 10 जून की सुबह साढ़े सात बजे अज्ञात युवक के शव मिलने की आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जेब में रखे आधार कार्ड से मृत युवक की पहचान मुकेश बिंद के रूप में हुई थी, जो सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का निवासी था। पुलिस को शव देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी ने सिर ने कूंचकर हत्या कर दी थी। शक के आधार पर पुलिस ने इस मामले में परिजनों से जानकारी इकट्ठा कर जांच शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को जलालपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें दिनेश बिंद पुत्र जगत प्रसाद बिंद ग्राम बसीपुर थाना सरायख्वाजा, लकी बिंद पुत्र अक्षयलाल बिंद निवासी वसीरपुर थाना सराख्वाजा और इसी गांव के अरविंद बिंद पुत्र कालीचरण बिंद शामिल थे। एएसपी सिटी के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई दो लोहे की छड़ और घटना में प्रयुक्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
जौनपुर। एएसपी सिटी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों हत्यारोपियों से पूछताछ में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। उनके मुताबिक लड़की मृतक मुकेश बिंद के गांव की थी। उसकी किसी और से शादी छह जून को हुई लेकिन मुकेश (मृतक) शादी के बाद भी लड़की से संपर्क करने की कोशिश करता रहा। इस कारण लड़की के भाइयों ने मुकेश बिंद को मारने का प्लान किया। मुकेश को घटनास्थल लाने के लिए मुकेश के दोस्त लकी को कहा गया। लकी मुकेश को अपने दोस्त अरविंद बिंद ,जो टीडी कॉलेज में पढ़ता है के साथ घटना स्थल लाया। जहां लड़की के भाई नितेश बिंद व दिनेश बिंद और उनके दोस्त रोशन बिंद पहले से मौजूद थे। इन 5 लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दो लोहे की छड़ को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed