फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth riding a bike dies after being hit by a speeding bus

Jaunpur News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक को मौत

Tue, 23 Apr 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth riding a bike dies after being hit by a speeding bus
खेतासराय। मानीकला रेलवे हाल्ट के समीप सोमवार को तेज रफ्तार निजी स्कूल बस के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मानीकला गांव निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ पिंटू (24) पुत्र दुखराज बैंड पार्टी में काम करता था। सोमवार की दोपहर कहीं से कार्यक्रम करके वह घर लौट रहा था। रेलवे क्राॅसिंग के समीप सामने से आ रही एक स्कूल की बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। युवक के पैर की हड्डियां टूट गईं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने ज्ञानेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अविवाहित था। मृतक के पिता दुखराज गांव में चाय की दुकान चलाते हैं। मृतक के अलावा परिवार में छोटा भाई और एक बड़ी बहन हैं।

दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया की युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिवार से तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
सुजानगंज। बेलवार मार्ग पर चैनपुर दीपकपुर बॉर्डर के पास रविवार की रात अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान कैफ उर्फ मोहम्मद एजाज (22) निवासी सुजानगंज के रूप में हुई। युवक बाइक से अपने घर जा रहा था। जबकि उसके साथ बैठा उसका दोस्त शुभम निवासी सुजानगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक कैफ और शिवम दोनों बाइक से अपने घर सुजानगंज आ रहे थे। विपरीत दिशा से जा रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया और दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बेलवार की तरफ तेज गति से जा रहा अज्ञात वाहन घायलों को रौंदते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां एजाज को मृत घोषित कर दिया गया जबकि शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed