फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth killed in dispute over DJ in Holi

होली में डीजे को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या

Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in dispute over DJ in Holi
महराजगंज। थाना क्षेत्र के अहिरौली सोनपुरा में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार नामजद और महिला समेत 12 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए तीन थानों की फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

अहिरौली सोनपुरा गांव निवासी राहुल सिंह डब्बू (36) की भाभी की तबियत 15 दिन से खराब थी। परिवार के लोग होली नहीं मना रहे थे। राहुल खेत में बरसीम काटने गए थे। वहां डीजे बजा रहे कुछ युवकों से अपनी भाभी के बीमार होने और उनके परिवार में होली न खेलने की बात बताई। साथ ही डीजे धीमे बजाने को कहा। इस बात को लेकर उनकी होली खेल रहे लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है नाराज लोगों ने राहुल पर लाठी-डंडे सरिया और चाकू से हमला कर दिया। परिजन उन्हें सीएचसी महाराजगंज ले गए जहां से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में ही राहुल ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह 6 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर गांव चले आए और घर के दरवाजे पर रख दिया। परिजनों ने
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश कुमार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। कहा कि जब तक आरोपियों कि गिरफ्तारी, पीडि़त परिवार को मुआवजा, विधवा को पेंशन, किसान दुर्घटना बीमा, आवास, बाल विकास योजना के तहत बच्चों को सहायता राशि नहीं मिलेगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। बाद में मौके पर पहुंचे बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, ब्लाक प्रमुख के पति विनय कुमार सिंह, एसडीएम लाल बहादुर, सीओ अशोक कुमार के आश्वासन पर 8 घंटे बाद लगभग 2 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। वहीं पीडि़त के भाई राकेश सिंह की तहरीर पर पुलिस पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया हत्यारोपी उदय राज गौतम, विजय कुमार, शनि, वीरेंद्र गौतम और महिला समेत 12 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों में शनि समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed