फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth injured in fight died during treatment

Jaunpur News: मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Tue, 04 Jul 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in fight died during treatment
क्षेत्र के बारा गांव में रविवार को बांस काटने के विवाद दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को मारपीट कर घायल दिया था। इलाज के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बारा गांव निवासी अलाउद्दीन (35) का बांस रविवार को गांव के ही अंसार पक्ष के लोगों ने काट लिया था। अलाउद्दीन इसी बात का उलाहना लेकर अंसार पक्ष के घर गए थे। बात में विवाद बढ़ा जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने अलाउद्दीन को लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के लिए पीएचसी सोंधी से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे प्रयागराज में भर्ती कराया। बाद में आजमगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अलाउद्दीन घर पर रहकर खेती का काम करता था। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि बारा में मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत की सूचना मिली है। पिता अमीन की तहरीर पर पहले ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पीएम रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed