फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth injured due to beating in land dispute

भूमि विवाद में पिटाई से घायल युवक की मौत

Sat, 25 Apr 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth injured due to beating in land dispute
जफराबाद। क्षेत्र के अहमदपुर गांव में 19 अप्रैल के भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलि ने चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अहमदपुर गांव निवासी बांकेलाल निषाद का उनके पट्टीदार से जमीन का विवाद चल रहा है। 19 अप्रैल को विवादित जमीन पर स्थित सहजन तोड़ने को लेकर कहासुनी के दौरान मारपीट हुई थी। जिसमें सुमित्रा 60 पत्नी बांकेलाल, लक्ष्मन 21 पुत्र बांकेलाल, रेखा 30 पत्नी शिव मूरत घायल हो गई थी। लक्ष्मण तथा सुमित्रा देवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था । जहां उपचार के दौरान शनिवार को सुबह लक्ष्मण की मौत हो गई। मृतक लक्ष्मण के भाई श्रीराम निषाद का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर पूर्व में भी मनबढ़ पट्टीदारों ने परिवार के लोगों की पिटाई की थी। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई । जिससे विरोधियों का हौसला और बढ़ता गया। थानाध्यक्ष जफराबाद मदनलाल ने बताया कि मामले में चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed