फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth falls while dancing in sister's wedding in Jaunpur

जौनपुर में बहन की शादी में नाचते समय गिरा युवक, मौत

Wed, 20 May 2020 11:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 20 May 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth falls while dancing in sister's wedding in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के लोहिंदा गांव में मंगलवार की रात बहन की शादी में डांस करने के दौरान युवक मूर्छित हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।  युवक दस दिन पहले मुंबई से आया था और होम क्वारंटीन था। लेकिन, बिना किसी जांच के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


 लोहिंदा गांव निवासी विजय कुमार तिवारी की पुत्री प्रियंका तिवारी की शादी मंगलवार को थी। बरात जफराबाद से आई थी। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए शादी की रस्म निभाई जा रही थी। प्रियंका का बड़ा भाई रामेश्वर उर्फ पवन तिवारी (30) दस दिन पहले मुंबई से घर आया था। वह होम क्वारंटीन था। बहन की शादी की खुशी में वह डांस कर रहा था। इसी दौरान मूर्छित होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। तब तक शादी की रस्म पूरी हो चुकी थी। पवन दो बच्चों का पिता था। बेटी दीक्षा (7) और बेटा सक्षम (5) है।  पत्नी प्रीति तिवारी और माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में ग्राम प्रधान मो. मुमताज ने बताया कि पवन दस दिन पहले ही मुंबई से आया था। कोरोना का संक्रमण होने के संदेह के कारण ग्रामीणों के अनुरोध पर जांच के लिए सूचना सुजानगंज थाने की पुलिस और पीएचसी के डॉक्टर को दी गई।


पुलिस के कहने पर सुल्तानपुर स्थित गोमती नदी के धो पाप घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महराजगंज पीएचसी प्रभारी डा. स्वतंत्र कुमार का कहना है कि युवक की हार्ट अटैक से मौत हुई है। कोरोना जैसा कोई लक्षण नहीं था। सुजानगंज के एसओ अजय सिंह का कहना है कि डॉक्टर ने बता दिया था कि कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। इसलिए अंतिम संस्कार के लिए कह दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed