फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies due to electrocution

Jaunpur News: करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 10 Dec 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
सुजानगंज। सुजानगंज के चैनपुर में रविवार को मोटर सर्विस सेंटर पर काम कर रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अरूवा निवासी सुनील कुमार(26) पुत्र स्वर्गीय अमरपाल प्रजापति अपने भाई के लालजी प्रजापति के साथ सुजानगंज के चैनपुर में मोटर सर्विस सेंटर की दुकान चलाता था। वहां सुनील कुमार और अन्य मजदूर गाड़ी धुलने का कार्य करते थे। प्रतिदिन की भांति रविवार को भी दोनों भाई सुबह सर्विस सेंटर पर आए और कार्य करने लगे। शाम करीब 4.15 बजे सुनील किसी कार्य से मशीन लगे कमरे के अंदर गए तो अचानक करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील दो भाइयों में छोटा था। अभी यह स्नातक का छात्र है। करीब तीन वर्ष पूर्व सुनील का हाथ भी इसी मशीन में फंस जाने के कारण कट गया था। फिर भी वह किसी तरह अपने भाई के काम में हाथ बंटाता था। उसके बड़े भाई लालजी औरअन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी उर्मिला भी बदहवास थी। वह अपने पीछे एक वर्षीय पुत्री लाडो को छोड़कर चला गया। मृतक के भाई लालजी ने थाने पर इसकी लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed