फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies after being hit by train engine fails four trains disrupted

जौनपुर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, ट्रेन का इंजन फेल, चार ट्रेनें बाधित

Sat, 20 Nov 2021 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Nov 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train engine fails four trains disrupted
प्रतीकात्मक तस्वीर

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के छभवां गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर साबरमती एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रेन के इंजन मे तकनीकी खराबी आने से दो घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही। जिसके चलते चार ट्रेनें बाधित हुईं।

विज्ञापन


छभवां गांव निवासी हरिकेश यादव(20) पुत्र लाल बहादुर सोमवार की सुबह शौच के लिए निकला था। जो लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन ट्रैक पर खड़ी हो गई। दो घंटे बाद तुलसी नगर में खड़ी टाटा अमृतसर एक्स्प्रेस ट्रेन का इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन में खराबी के चलते किसान एक्सप्रेस व अमृतसर जालंधर एक्स्प्रेस ट्रेन को शाहगंज स्टेशन पर रोका गया। कैफ़ियत एक्स्प्रेस मालीपुर में और टाटा अमृतसर एक्स्प्रेस तुलसी नगर में खड़ी रही। रूट क्लियर होने के बाद किसान एक्स्प्रेस दो घंटे विलंब से, अमृतसर जालंधर एक्स्प्रेस 36 मिनट, कैफियत एक्स्प्रेस दो घंटे विलंब व टाटा अमृतसर तीन घंटे से अधिक विलंब से अपने गंतव्य को रवाना हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed