फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth died due to drowning while taking bath in Gomti river

Jaunpur News: गोमती नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

Thu, 18 May 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth died due to drowning while taking bath in Gomti river
थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव में गोमती नदी के सेमरहा घाट पर बृहस्पतिवार को नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया। पिलकिछा के बियसियां पुरवा निवासी 22 वर्षीय कुलदीप निषाद पुत्र अरविंद अपने पिता के साथ सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना अन्तर्गत बरवारीपुर गांव में मकान बनाकर रहता था। वहीं से वह स्नातक की पढ़ाई भी करता था। लगभग एक सप्ताह पूर्व वह पड़ोस में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। परिवार के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी में गया। वहां डूबने लगा तो अन्य लोगों ने किसी तरह से बाहर निकाला और लेकर शाहगंज सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed