फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth are not liking Panchayat job, 150 left

Jaunpur News: युवाओं को रास नहीं आ रही पंचायत की नौकरी, 150 ने छोड़ी

Thu, 28 Dec 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth are not liking Panchayat job, 150 left
जौनपुर। युवाओं को ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नौकरी रास नहीं आ रही है। जिले में 150 पंचायत सहायकों ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। इससे कई केंद्रों पर जरूरी कागजात बनवाने के लिए लोगों को तहसीलों और ब्लाकों का चक्कर काटना पड़ रहा है। नौकरी छोड़ने वालों में से किसी को अफसर बनने का सपना है तो किसी ने चिकित्सक, शिक्षक व अन्य नौकरी मिलने पर त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन

जिले में 1734 ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय चलाया जा रहा है। सभी जगहों पर जरूरी कागजात समेत अन्य कार्य के लिए पंचायत सहायक की नियुक्ति की गई। करीब दो साल पहले हर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए तो युवाओं की भीड़ दिखी। एक-एक पद के लिए ग्राम पंचायतों में सियासत गरमा गई थी। हर युवा चाहता था कि मैं किसी तरह इस पद पर नियुक्त हो जाऊं। इसमें मेरिट के आधार पर नियुक्ति की गई। इसके लिए तमाम जतन भी किए गए, लेकिन छह हजार रुपये प्रतिमाह की यह नौकरी युवाओं को अधिक समय तक रास नहीं आई। इसमें 150 पंचायत सहायकों ने त्यागपत्र दे दिया है। जिला पंचायत राज विभाग ने खाली पदों की सूची शासन स्तर पर भेज दिया है। निर्देश जारी होते ही नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

150 पंचायत सहायकों ने त्यागपत्र दे दिया है। इसकी सूचना शासन को भेज दी गई है। निर्देश जारी होते ही नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जहां रिक्त पद है वहां समीप के पंचायत सहायकों से काम लिया जा रहा है। शीघ्र ही रिक्त पंचायत भवनों में नए पंचायत सहायकों की भर्ती कर दी जाएगी। -नत्थू लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed