फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man throwing spit is not known

थूक लगे पत्थर फेंकने वाली युवक का पता नहीं

Wed, 15 Apr 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Young man throwing spit is not known
केराकत। नगर के शेखजादा मोहल्ले में एक घर पर थूक लगे पत्थर फेंकने वाली युवती का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिल सका। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। घटना से मोहल्ले के लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

शेखजादा मोहल्ले में शिवकुमार ठठेरा के मकान पर मंगलवार की भोर में तीन बजे एक युवती थूक लगे पत्थर फेंकते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद नगर में हड़कंप मच गया। कोरोना के संक्रमण के भय में इस घटना से लोग सहमे हुए हैं। मंगलवार को दिन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी, लेकिन युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वायरल वीडियो में नीले रंग की छींटदार सूट पहनी युवती भोर में अकेले सड़क पर घूमती दिख रही है। वह अचानक सड़क से पत्थर के टुकड़े उठाती है और फिर हाथों में थूक लगाकर पत्थर शिवकुमार के मकान पर फेंकती है। युवती का मुंह दुपट्टे से बंधा है, लेकिन पत्थर फेंकने के दौरान वह दुपट्टा हटा देती है। एक-एक कर तीन पत्थर युवती ने मकान के बरामदे में फेंके। आवाज सुनकर घरवाले जगे तो युवती पूरब दिशा की ओर फरार हो गई। पत्थर फेंकने वाली युवती कौन है और इसका मकसद क्या है, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोतवाल बिंद कुमार ने बताया कि युवती के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed