फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man loses his leg after falling from a moving train, referred to district hospital

Jaunpur News: चलती ट्रेन से गिरकर युवक का पैर कटा, जिला अस्पताल रेफर

Wed, 12 Aug 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Young man loses his leg after falling from a moving train, referred to district hospital
मुंगराबादशाहपुर।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलखंड पर नीभापुर और बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के बीच गोंधुआ गांव के पास सोमवार की रात चलती ट्रेन से गिरकर मुंगराबादशाहपुर के सरायरुस्तम मोहल्ला निवासी विनय कुमार बिंद (30) घायल हो गए। हादसे में उनका बायां पैर कट गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी सतहरिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल विनय ट्रेन से गिरने के बाद रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े रहे। रात में ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे इस दौरान उन्हें किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना मुंगराबादशाहपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed