फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man and woman killed by consuming poison

युवक-युवती ने जहर खाकर दी जान

Wed, 21 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Young man and woman killed by consuming poison
सुजानगंज। महराजगंज थाना क्षेत्र के बयहारी लोहिंदा गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल में युवक-युवती ने जहर खा लिया। सुजानगंज सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद युवती की मौत हो गई। युवक ने जिला अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उमरपुर गोसाईपुर गांव निवासी युवती (19) महराजगंज के बयहारी लोहिंदा गांव स्थित अपने बहन के घर गई थी। सरायभोगी गांव निवासी स्वजातीय युवक भी बुधवार को वहां पहुंच गया। दोनों रिश्तेदार है और उनमें पहले से ही मेलजोल था। युवक-युवती घर से निकले और कुछ दूरी पर सड़क किनारे जाकर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर लोगों को जानकारी हुई तो आनन-फानन उन्हें सुजानगंज सीएचसी ले जाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस आने से पहले ही युवती की मौत हो गई। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। सुजानगंज एसओ मनोज कुमार ने बताया कि युवती का शव कब्जे में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed