फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   XEN salary of irrigation department stopped, sought clarification

सिंचाई विभाग के एक्सईएन का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 18 Mar 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
XEN salary of irrigation department stopped, sought clarification
जौनपुर। स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के सचिव व जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। विभागीय भूमि से अवैध कब्जा चिह्नित करने में लापरवाही पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के धीमे निर्माण पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने पिछले दौर के वक्त बैठक में सिंचाई विभाग, वन सहित कुछ अन्य विभागों को निर्देश दिए थे कि जिन विभागों की जमीन पर अवैध कब्जा है उनकी सूची दें। साथ ही जिस विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं है तो उन्हें अवैध कब्जा न होने का प्रमाण पत्र दें। सिंचाई विभाग के एक्सईएन की ओर से अब तक विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई थी। उनका वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन गांवों के मामले कोर्ट में लंबित नहीं है, उन गांवों की चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कराएं। उन्होंने बिजली विभाग के एक्सईएन को सभी बड़े बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी कर वसूली करने को कहा। गोल्डन कार्ड बनाए जाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी ईओ को निर्देश दिया कि सभी बड़े नालों में स्टील लगाई जाए और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराएं। बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा, एडीएम वित्त रामप्रकाश, सीआरओ राजकुमार द्विवेदी, सीएमओ डॉ राकेश कुमार, डीडीओ बीबी सिंह, परियोजना निदेशक अरविंद सिंह, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed