फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Worshiped Akshat was distributed from house to house, Kalash Yatra was taken out

Jaunpur News: घर-घर बांटा गया पूजित अक्षत, निकाली गई कलश यात्रा

Tue, 02 Jan 2024 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Akshat was distributed from house to house, Kalash Yatra was taken out
थानागद्दी/ मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली क्षेत्र के भीतरी गोपालपुर में गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भीतरी गोपालपुर में प्रत्येक घरों में संपर्क किया। गांव में कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही प्रभु श्रीराम का जयकारा लगने लगा। प्रत्येक घरों में अयोध्या धाम से आया पूजित अक्षत राम मंदिर चित्र और आमंत्रण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन गांव के मंदिर पर पूजा पाठ अनुष्ठान करने का अपील की। इस मौके पर सह जिला संघचालक प्रेमचंद शुक्ल, सह जिला सेवा प्रमुख अजय यादव, गुल्ली पांडेय, योगेश मिश्रा, हरिराम पाल, धीरज राय, संतोष यादव, रणजीत सिंह, बेचू राम, राजबहादुर यादव, उमेश मिश्र, पंकज मिश्र आदि लोग रहे।
विज्ञापन

उधर, मुफ्तीगंज में शिवनगर के राम जानकी मंदिर से पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। जो आजाद नगर बाजार होते हुए लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय कर बगथरी स्थित शिव मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में घुड़सवार और बैंड बाजे धुन पर क्षेत्र के कई लोग थिरके। कलश यात्रा में क्षेत्र के राम प्यारे यादव, सुरेंद्र मौर्य, संजय दुबे, सूर्यभान सिंह, रणजीत सिंह, प्रदीप यादव, विजय दुबे, राम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed