{"_id":"61fec44536557b5456513a8f","slug":"worship-of-goddess-saraswati-the-goddess-of-knowledge-and-learning-jaunpur-news-vns6371633176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की हुई पूजा
विज्ञापन
जौनपुर। वसंत पंचमी पर शनिवार को ज्ञान, बुद्धि, विज्ञान, विवेक, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा की गई। वसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। वसंत पंचमी के दिन से ही वसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है।
जेसीआई की ओर से नगर स्थित मैहर देवी मंदिर में मां सरस्वती का पूजन कर संस्था अध्यक्ष डा. संदीप पांडेय के नेतृत्व में मनाया गया। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय गुप्ता कार्यक्रम संयोजक आशुतोष जायसवाल ने मां सरस्वती की पूजा की। कार्यक्रम में कंचन पांडेय, स्वर्णिमा जायसवाल, रतन सिकरी, मेनका सिकरी, अजयनाथ जायसवाल, श्रद्धा जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, मीनू श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश जायसवाल, आरती जायसवाल आदि मौजूद रहीं। संचालन प्रदीप जायसवाल ने किया।
मछलीशहर नगर के बिहारी महिला महाविद्यालय के प्रांगण में वैदिक रीति रिवाज से मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। विद्वान मार्कंडेय पांडेय ने मूर्ति की स्थापना कराया। सचिन यादव के हाथों प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व जल, अन्न, फूल आदि में मां की प्रतिमा का निवास कराया।
विज्ञापन
शाहगंज सेंट जेवियर स्कूल में शनिवार को वसंत पंचमी पर ज्ञान विद्या की देवी मां सरस्वती का छात्रों ने पूरे विधिविधान के साथ पूजन अर्चन किया। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मंत्रोच्चारण के साथ विद्यारंभ संस्कार पूरा कराया गया। प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने बसंत पंचमी की बधाई दी। मुंगराबादशाहपुर में सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में वसंत पंचमी पर प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता और धर्मपत्नी पूजा गुप्ता ने संयुक्त रूप से शिक्षकों सहित मां सरस्वती का पूजन किया। पंडित गुलाबचंद शुक्ला ने विधि विधान से मां सरस्वती का पूजन और हवन कराया। इस मौके पर किरण मौर्या, प्रभा केसरी, रंजीत गुप्ता, सुभाष मिश्रा, नीरज, अभिषेक तिवारी, अरविंद, जेपी, सरीबा, ज्ञान और जगदीश मौजूद रहे। सतहरिया में मां गायत्री शक्तिपीठ पर बसंत पंचमी पर्व पर पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। आज के दिन ही गुरु ने अपनी साधना आरंभ की थी। शक्तिपीठ के आचार्य गुलाब ने पर्व के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में माया देवी, राजेंद्र साहू, हेमंत शर्मा, गोरख मौर्य, लालमनी मौर्य, राज कुमार पटेल राजीव आदि मौजूद थे। सरस्वती क्लब में शैलेष चतुर्वेदी और हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल उमरपुर और कुल्हनामऊ में प्रबंधक ओपी सिंह और प्रधानाचार्य डा. वंदना सिंह ने हवन पूजन कराया।