फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers fight at the kiln, woman who came to intervene dies

Jaunpur News: भट्ठे पर मजदूरों में मारपीट, बीचबचाव करने आई महिला की मौत

Thu, 24 Apr 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Workers fight at the kiln, woman who came to intervene dies
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव स्थित ईंट भट्ठे पर बुधवार की रात मजदूरों की मारपीट में बीच-बचाव करने आई एक महिला की मौत हो गई। सिर में चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हो गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर रात करीब 9 बजे शराब के नशे में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान डेढुवाना डिहवा निवासी नगीना (54) पत्नी बिकानू बनवासी बीच-बचाव करने लगीं। सिर पर गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। रात में ही भट्ठे पर एक झोलाछाप को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के पुत्र संदीप ने रात में ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन औपचारिक कार्रवाई कर लौट गई। सुबह कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय, क्राइम इंस्पेक्टर विजयशंकर यादव व कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और विभिन्न पहलुओं पर जांच की। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से खून से सना दो डंडा और चार ईंटें बरामद हुईं। जांच के लिए उन्हें कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पुत्र उमेश की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर डेढुवाना डिहवा निवासी आरोपी मनोज, रमेश, भोथू बनवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, हालांकि मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मृतका के दोनों पुत्र उमेश और संदीप उसी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। नगीना एक हंसमुख और मिलनसार महिला थीं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पति बिकानू गहरे सदमे में हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर रात में ही नगीना को किसी योग्य डॉक्टर के पास ले जाया गया होता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। घटना से भट्ठे पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई। कई मजदूर रात में ही भट्ठा छोड़कर चले गए और बृहस्पतिवार को भट्ठे पर सन्नाटा पसरा रहा।

ग्राम नदौली में अनिल सिंह के ईंट भट्ठे पर कुछ मजदूरों ने आपस में मारपीट कर ली थी। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आई नगीना देवी को चोटें आई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र की तहरीर पर थाना केराकत में हत्या का मुकदमा दर्ज कर नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।- देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed