फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Work hard to make your dreams a reality: Prof.

सपनों को साकार करने के लिए करें परिश्रम:प्रो. साकेत

Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Work hard to make your dreams a reality: Prof.
जौनपुर। राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा ने कहा कि नई शिक्षा नीति व्यक्ति से व्यक्ति और भारतीयता का परिचय कराती है। सिर्फ सपने देखने से नहीं, काम करने से मंजिल मिलती है। हमें संघर्षशील, प्रयत्नशील व्यक्ति का निर्माण करने की प्रक्रिया बनानी होगी, मशीन की नहीं। यही आज मानव की जरूरत है। वे सोमवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ की ओर से कुलपति सभागार में ‘उच्च शिक्षा की गुणवत्ता राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ विषयक व्याख्यान को संबोधित करते रहे थेे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को रोजगार परक बनाया जाए। शिक्षकों को नई खोज को पेटेंट कराने के भी प्रयास करते रहना चाहिए। हमारे ज्ञान को दूसरे लोग पेटेंट करा कर उसका लाभ ले रहे हैं। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि व्यक्ति के कार्य से ही उसकी पहचान बनती है। शिक्षकों को निरंतर विद्यार्थियों के हित में कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने मुख्य अतिथि प्रो. साकेत कुशवाहा को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम भेंट किया। संचालन संयोजक प्रो. मानस पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आलोक सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. वंदना राय, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो.बीडी शर्मा, प्रो. राम नारायण, प्रो. देवराज, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. विजय सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. नूपुर तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. केएस तोमर, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ अमरेंद्र सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed