फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Panchayats that perform better will get 5 million

Jaunpur News: बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 50 लाख

Fri, 18 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Panchayats that perform better will get 5 million
जौनपुर। विकास के पैमाने पर बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री विशेष पुरस्कार के तहत 50 लाख का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए 10 श्रेणियों में आवेदन लिए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। 10 ग्राम पंचायतों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत करने के लिए पंचायती राज विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री विशेष पुरस्कार की शुरुआत की गई है। इसके लिए निर्धारित श्रेणियों में घर-घर कचरा एकत्रित करने वाली पंचायत, तरल अपशिष्ट प्रबंधन करने वाली पंचायत, स्वयं की आय सृजित करने वाली पंचायत, प्लास्टिक मुक्त और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन करने वाली पंचायत, कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने वाली पंचायत, पर्यावरण संरक्षण व जैव विविधता संवर्धन करने वाली पंचायत, ‘मेरा तालाब मेरी योजना’ में श्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायत, महिला नेतृत्व एवं सहभागिता में उत्कृष्ट ग्राम पंचायत, आधार केंद्रों के माध्यम से सेवाएं प्रदान करने वाली पंचायत और सर्वाधिक जैविक कृषि करने वाली पंचायत को शामिल किया गया है। एक ग्राम पंचायत केवल एक श्रेणी में आवेदन कर सकेंगी। इसके लिए पहले 20 अंकों की प्रश्नावली भरनी होगी। कम से कम 60 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली पंचायतों को आगे 80 अंकों की विशेष प्रश्नावली भरने की अनुमति मिलेगी। जिला व मंडल स्तरीय टीम आवेदनों की जांच-सत्यापन का कार्य करेगी। चयन का अंतिम निर्णय राज्य स्तर पर लिया जाएगा। इस संबंध में डीपीआरओ नवीन सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया इच्छुक ग्राम पंचायतें 30 सितंबर तक आवेदन कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed