फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women protested against opening of liquor shop in the village

Jaunpur News: गांव में शराब की दुकान खुलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 04 Apr 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women protested against opening of liquor shop in the village
चंदवक। पडरक्षा (चादेपुर) गांव में बृहस्पतिवार को गांव में देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने पर महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। गांव के लोग दुकान बस्ती से दूर खोलने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पडरक्षा गांव में कुछ माह पूर्व देसी शराब की दुकान आवंटित की गई थी। इस पर गांव के लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर विरोध जताया था कि दुकान गांव से दूर खोली जाए। आरोप है कि दुकान खुलने के बाद से ग्रामीणों का उधर से आना-जाना दूभर हो गया। आए दिन शराबी नशे में धुत होकर छींटाकशी करते रहते हैं। मारपीट भी होती रहती है। उसके बाद अब उसी जगह अंग्रेजी शराब की दुकान खुल जाने से समस्या और गम्भीर हो गई है। बृहस्पतिवार को गांव की महिलाओं ने दुकान खोलने के विरोध में हंगामा खड़ा कर दिया। दुकान का गेट घेर कर खड़ी हो गईं। देखते ही देखते पुरुष और बच्चे भी इसमें शामिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। जिला आबकारी अधिकारी को दुकान हटाने की मांग का पत्रक देकर धरना खत्म किया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मौके शांति व्यवस्था कायम है। शराब की दुकान नहीं खोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed