{"_id":"630e6124f4277f24772c008d","slug":"women-keep-nirjala-fast-for-unbroken-good-fortune-jaunpur-news-vns671745153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर में तीज व्रत पूजन के लिए तैयार महिलाएं। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। हरतालिका तीज पर मंगलवार को सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। महादेव और माता पार्वती की पूजा करके अखंड सौभाग्य का वर मांगा। दोपहर के बाद शिव मंदिरों दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। तीज व्रत की कथा का श्रवण किया गया। घरों में मिट्टी की बनी शिव, पार्वती और गणपति की पूजा की गई।
जिले में हरतालिका तीज पर्व की धूम रही सुहागिनों ने निराजल व्रत रखकर अखंड सौभाग्य के लिए भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। मुंगराबादशाहपुर में शाम को सोलह श्रृंगार कर व्रती महिलाओं ने क्षेत्र में स्थित शक्तिपीठ मां काली जी के मंदिर में भगवान शिव माता पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा अर्चना की और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं में खुशबू, शिवानी,साक्षी जायसवाल, लक्ष्मी देवी,छाया देवी पूजा जायसवाल, आरती सुनीता,सुमन,सरिता,शशि व गुड़िया ने शाम होने से पहले ही सजना संवरना शुरू कर दिया था। पूजन सामग्री की व्यवस्था पहले से कर ली गई थी। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजन की तैयारियां शुरू कर दी। सिंगरामऊ में पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। इस अवसर पर कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की। शाम को श्रृंगार करके विधि विधान से शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन किया और मंगल गीत गाया। इस अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाई। साथ ही नए कपड़े व आभूषण से सज-संवर कर पूजन किया। निधि तिवारी, आकांक्षा मिश्रा, शिवांगी तिवारी, सपना ने बताया कि तीज के दिन दुल्हन की तरह सजना अच्छा लगता है। मछलीशहर में तीज पर सोलह श्रृंगार कर व्रती महिलाओं ने भगवान शिव व माता पार्वती तथा गणेश जी की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजन की तैयारियां शुरू कर दी। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने हरियाली तीज का निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह श्रृंगार कर व्रती महिलाओं ने कस्बे में स्थित शक्तिपीठ मां काली जी के मंदिर में भगवान शिव माता पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा अर्चना की और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। हरियाली तीज का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओ में खुशबू,शिवानी,साक्षी जायसवाल, लक्ष्मी देवी,छाया देवी पूजा जायसवाल, आरती सुनीता,सुमन,सरिता,शशि व गुड़िया ने शाम होने से पहले ही सजना संवरना शुरू कर दिया था। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजन की तैयारियां शुरू कर दी।

कोतवाली पर में तीज व्रत पूजन करतीं व्रती महिलाएं। संवाद- फोटो : JAUNPUR