{"_id":"641755f3c86ebb77450ff656","slug":"women-honored-with-sushma-swaraj-samman-jaunpur-news-c-20-1-111552-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सुषमा स्वराज सम्मान से महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सुषमा स्वराज सम्मान से महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुषमा स्वराज सम्मान कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता सिंह व जिलाध्यक्ष ने सयुंक्त रूप से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ किया।जिले भर में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं में शिक्षक बंदना सरकार एवं डॉ. उषा सिंह और ममता सिंह को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के लिए सखी वेलफेयर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, शिवानी यादव और शिक्षक साधना सिंह को सम्मानित किया गया। मशरूम की खेती के लिए साधना खरवार को सम्मानित किया गया। शिखा मौर्या ने लगभग 300 से ज्यादा समूह का संचालन कर चुकी है उन्हें भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शशि मौर्या ने सुषमा स्वराज के कार्यों से महिलाओं को सीख लेने की अपील की।
भाजपा का मकसद बेटियों को देश के अग्रणी भूमिका में लाना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। जिससे समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। विशिष्ट अतिथि सुनीता सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री स्व. सुषमा स्वराज महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, ममता गिरी, जिला मंत्री अंशु कुशवाहा, चेतना श्रीवास्तव, करुणा मौर्या और मंडल के के पदाधिकारी उपस्थिति रहीं।