फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women held fast to the longevity of husband

पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

Mon, 22 Dec 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 22 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women held fast to the longevity of husband
सोमवती अमावस्या के अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर पति की दीर्घायु के लिए नदी और सरोवरों में डुबकी लगाई और दान दिया। भगवान शिव शंकर, माता पार्वती और तुलसी का पूजन किया।
विज्ञापन

साथ ही पीपल की परिक्रमा करके विधिविधान से पूजा करने के उपरांत निर्धनों को भोजन कराया।   सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं शहर के विभिन्न पीपल के वृक्षों पर एकत्रित होकर आस्था और विश्वास के साथ पूजन करती देखी
विज्ञापन


 गईं। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन पीपल के पूजन से सौभाग्य की वृद्धि होती है और पितरों को जल देने से उन्हें तृप्ति मिलती है। ज्ञात हो कि सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सोमवती अमावस्या शिवजी की आराधना को समर्पित होती है। तभी पीपल के वृक्ष में शिव का वास मानकर पूजा और परिक्रमा करती है।

माना गया है कि पीपल के मूल में भगवान विष्णु, तने में शिवजी और अग्र भाग में ब्रम्हा जी का वास होता है। यह पर्व हमारे भीतर आशा और विश्वास का चंद्रमा उदित करने के लिए है।


दृढ़ विश्वास के सहारे हम किसी भी संकट को पार कर लेते हैं और निर्धनों को दान आदि करके संकट के समय भी अपने सद्गुणों से न डगमगाने का संबल पाते हैं।

 यह व्रत पितृ दोष के लिए अति महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि दोष नहीं है तो भी पितरों के लिए कल्याण       कारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed