फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women fasted and worshiped for the long life of their son.

ललही छठ: पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने किया व्रत पूजन

Mon, 26 Aug 2024 01:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
Women fasted and worshiped for the long life of their son.
जौनपुर। नगर से लेकर गांव तक रविवार को जगह-जगह समूह में महिलाओं ने बेदी बनाकर पूजा की। व्रती महिलाओं ने ललही छठ की पूजा कर पुत्र के दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इस दौरान दूध-दही, महुआ व तिन्नी का चावल चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुराद पूरी होने पर कुछ स्थानों पर महिलाओं ने ढोल, नगाड़ा के साथ नाचते-गाते पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सिकरारा : क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के पहले निर्जला व्रती महिलाओं ने कृष्ण षष्ठी(ललही छठ) पर पूजन अर्चन कर मन्नतें मांगी गई। इसी क्रम में इस पूजा के लिए शेरवा गांव में बने पूजा स्थल चबूतरे पर समूह में पहुंचकर महिलाओं ने छठी मइया की कथा सुनीं और पूजन-अर्चन किया। जल से पैदा होने वाले फल व सामग्रियों का प्रसाद चढ़ाया। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। उनका अस्त्र शस्त्र हल ही था इसी लिए इस दिन जमीन में पैदा होने वाले किसी वस्तु का कोई प्रसाद न चढ़ाया जाता है और न ही खाया जाता है। तिन्नी का चावल सिंघाड़ा, भैस का दूध, दही व घी का प्रयोग किया जाता है। दूसरी दंत कथा के अनुसार सीता माता छह दिन का उपवास रखकर भादों मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को पारन किया था। इस तिथि को सीता माता के पूजन अर्चन के लिए पावन पवित्र माना जाता है।
विज्ञापन

महराजगंज : महराजगंज बाजार सहित क्षेत्र के गांव तक जगह-जगह समूह में महिलाओं ने बेदी बनाकर ललही छठ माता को दूध-दही, महुआ व तिन्नी का चावल चढ़ाकर विधि-विधान पूजा-अर्चना की। मेन रोड स्थित अमारी मोड़ के पास, सई नदी के किनारे स्थित गांव में महिलाओं ने ललही छठ माता की पूजा-अर्चना की। पूजन से पहले सुबह महिलाएं फल, कपड़े, दूध-दही व तिन्नी के चावल से थाल सजाने में जुटी रहीं। समूह में जुटी महिलाओं ने बेदी बनाकर छठ माता की पूजा की और उनकी महिमा से जुड़ी कहानियां आपस में सुनाई। दुगौली, सवंसा, केवटली, गोंदालपुर, लमहन आदि गांवों में महिलाओं ने पुत्र के दीर्घायु एवं उनके सुखमय जीवन के लिए व्रत रखकर सामूहिक रूप से ललही छठ माता की विधि विधान से पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर : नगर के मोहल्ला अंजही, पुरानी सब्जी मंडी, साहबगंज हनुमान मंदिर, प्रतापगढ़ रोड, कटरा मोहल्ला, सिनेमा गली व काली जी के मंदिर परिसर आदि जगह-जगह समूह में महिलाओं ने बेदी बनाकर ललही छठ माता को दूध दही महुआ व तिन्नी का चावल चढ़कर विधि विधान-पूजा अर्चना की। मुराद पूरी होने पर कुछ स्थानों पर महिलाओं ढोल नगाड़ा के साथ नाचते गाते पहुंचकर पूजा अर्चना की।

संजीव कुमार

संजीव कुमार

संजीव कुमार

संजीव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed